BY – FIRE TIMES TEAM
ऐतिहासिक दृष्टि से भारतीय उपमहाद्वीप में पहली बार पैसेंजर ट्रेन का संचालन महाराष्ट्र स्थित मुंबई और ठाणे के बीच लगभग 33.6 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर 16 अप्रैल 1853 को किया गया था। 16 अप्रैल को भारतीय रेल की स्थापना दिवस को भारतीय रेलवे परिवहन दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय रेल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क तथा एकल सरकारी स्वामित्व वाला विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।
167 वर्ष के इतिहास में इतनी लंबी अवधि तक ट्रेनों का संचालन कभी नहीं रुका। चाहे वह विश्व युद्ध रहा हो या कोई और परिस्थिति । लेकिन कोरॉना के कारण चालीस दिनों के लॉकडॉउन में सभी यातायात बंद हैं।
1889 : दुनिया को हसाने वाली सख्सियत चार्ली चैपलिन का आज जन्मदिन है।
1919 : आज ही के दिन जलियावाला हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने उपवास रखा था।
2008 : लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।