UP : दो बच्चों का बाप 47 साल का BJP नेता आशीष शुक्ला सपा नेता की 26 साल की बेटी को लेकर फरार

 BY- FIRE TIMES
  • दो बच्चों के बाप बीजेपी नेता को 47 साल की उम्र में हुआ प्यार। सपा नेता की 26 साल की लड़की के साथ हुआ फरार।
  • पार्टी की सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी। पार्टी ने किया निष्कासित।
  • सपा नेता ने कहा, “BJP नेता मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं”।
  • पुलिस ने मामले में FIR दर्ज़ कर जांच शुरू की।

मामला यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई का है। यहां सपा नेता ने भाजपा नेता पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

सपा नेता का आरोप है कि उसकी 26 साल की बेटी को बहला फुसलाकर 47 वर्षीय भाजपा नेता आशीष शुक्ला अपने साथ ले गया है। आशीष शुक्ला भाजपा का नगर महामंत्री है।

फरार होने की घटना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। युवती की अभी हाल ही में सगाई हुई थी। जबकि भाजपा नेता की कई साल पहले शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं।

घटना के बाद भाजपा ने आशीष शुक्ला को पार्टी से निकाल दिया है और पार्टी की सदस्यता भी निरस्त कर दी है। भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि अब आशीष शुक्ला का पार्टी से कोई सरोकार नहीं है।

इस खबर के बाद सपा ने सोशल मीडिया पर जमकर लिखा है। हरदोई के जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा ने भी एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, युवती सपा नेता की बेटी है और कार्यकर्ता न्याय के लिए सड़क पर उतरेंगे।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *