BY- FIRE TIMES TEAM
जहां कोरोना का कहर पूरी दुनिया झेल रही है, वहीं गुजरात के वैज्ञानिकों द्वारा कोविड 19 का जीनोम सीक्वेंस खोजने का दावा किया गया है।
गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर, जीबीआरसी के निदेशक चैतन्य जोशी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। इसे गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी रीट्वीट किया है और वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
देश ही नहीं पूरी दुनिया में कोरोना से लड़ने के लिए कई तरह के प्रयोग चल रहे हैं। ऐसे में यह खोज एक बड़ी उपलब्धि कही का सकती है। कोरोना से जंग में इससे मदद मिलेगी और वैक्सीन बनाने में भी यह मददगार साबित होगा।
GBRC ने गुजरात स्वास्थ्य मंत्रालय से संक्रमित लोगों के सैंपल लिए और उनका डीएनए टेस्ट किया। जोशी के अनुसार कोरोना वायरस में सप्ताह में दो बार बदलाव देखे गए। गुजरात की स्टेट लैब ने 3 मुटेटेशन खोजा है अब तक कोरोना के 9 में से 6 पहले ही खोजे जा चुके हैं।