पूर्व जज ने कहा अगर आप लोगों को रोटी नहीं दे सकते, तो उन्हें दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत दिखाएं


BY-FIRE TIMES TEAM


कोरोना संकट ने देश के गरीबों, प्रवासी मजदूरों पर दोहरी मार की है। एक ओर जहां देश के लाखों मजदूर हज़ारों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं तो वहीं दूसरी ओर भूक ने कई जिंदगी बर्बाद कर दी है।

देश के अनेक भागों से ऐसी खबरें आईं जहां लोग राशन न होने के कारण अपनी जान गवां दी। एक अनुमान के मुताबिक देश के करीब 80 करोड़ लोगों को राशन की समस्या हो सकती है। इसका मतलब है कि लाखों लोगों की जान केवल भुखमरी ले सकती है।

जब लोग दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों से हज़ारों किलोमीटर पैदल अपने गांव की तरफ जा रहे थे तब सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिक शुरू किए।

इसी को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व जज ने अपने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से रोमन साम्राज्य का ज़िक्र करते हुए हमला बोला है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, रोमन सम्राट कहते थे, ”अगर आप लोगों को रोटी नहीं दे सकते तो उन्हें सर्कस दे दीजिए ”। हमारे आधुनिक भारतीय सम्राटों का कहना है कि ”अगर आप लोगों को रोटी नहीं दे सकते, तो उन्हें दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत दिखाएं ‘।

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *