BY- सलमान अली
लॉकडाउन के कारण सबसे अधिक परेशानी का सामना प्रवासी मजदूरों को उठाना पड़ा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में सड़क हादसों में अब तक कई जानें जा चुकी हैं। पिछले एक हफ्ते में 67 मजदूरों की जान सड़क, रेल दुर्घटना में चली गई।
1. औरंगाबाद रेल हादसा- महाराष्ट्र से अपने घर मध्य प्रदेश जाने के लिए 21 लोग रेल की पटरी के रास्ते निकले थे। रास्ते में थक जाने के कारण 16 लोग पटरी पर आराम करने के दौरान सो गए जिनके ऊपर से मालगाड़ी निकल गई और सभी की जान चली गई। 21 में से 5 लोग बच गए थे। ये लोग पीछे राह गए थे जिसके कारण पटरी पर नहीं सोए थे। यह हादसा 8 मई को हुआ।
- 8 मई को लखनऊ में सड़क दुर्घटना में एक दंपत्ति की मौत हो गई जिनके दो छोटे-छोटे बच्चे भी थे।
2. मध्य प्रदेश में सड़क हादसा: 14 मई को मध्य प्रदेश के गुना में एक भीसड़ सड़क हादसे में 8 मजदूरों की जान चली गई जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। जबकि 50 मजदूर घायल हो गए।
इसके अगले दिन 15 मई को गुना में ही एक और सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।
3. मुजफ्फरनगर बस हादसा: पंजाब से अपने घर पैदल जा रहे मजदूरों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सरकारी बस ने कुचल दिया जिसके कारण 6 मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। यह हादसा 14 मई की रात को हुआ।
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला
4. आंध्र प्रदेश सड़क हादसा: यहां अपने घर जाने के लिए मजदूरों ने एक ट्रैक्टर का इंतजाम किया था जिसपर कुल 30 लोग सवार थे। यह हादसा 14 मई को प्रकाशम जिले में हुआ था। ट्रैक्टर हाई टेंशन पोल की चपेट में आ गया. इस हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए हैं. घायलों को इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
5. औरैया सड़क हादसा: यहां दो ट्रकों के आपस में भिड़ने से 24 मजदूरों की जान चली गई। हादसा 16 मई की रात करीब 3.30 पर हुआ। ढाबे पर खड़े एक ट्रक को दूसरे ने टक्कर मार दी जिससे बहुत से मजदूर दब गए थे, जब तक उनको निकाला जाता उनकी मौत हो गई।
6. सागर सड़क हादसा: 16 मई को मध्य प्रदेश से एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आई. इस हादसे में 5 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 19 लोग गंभीर रूप से येअल घायल बताए जा रहे हैं। वही इसी दिन एक अन्य सड़क हादसे में 1 मजदूर की जान चली गई।
7 मई को एक दूसरे सड़क दुर्घटना में सागर में ही तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। ये मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: COVID-19: साइकिल से छत्तीसगढ़ जा रहे प्रवासी मजदूर दंपति की लखनऊ में रोड दुर्घटना में हुई मौत