BY- FIRE TIMES TEAM
सूत्रों से पता चला है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को COVID- 19 के लक्षण के चलते गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि संबित पात्रा गुरुवार से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।
एक सूत्र ने कहा कि भाजपा नेता में COVID-19 के लक्षण देखे गए हैं।
फ़र्ज़ी डॉक्टर और मुंह से नफरत का वायरस फैलाने वाले संबित पात्रा कोरोना पॉजिटिव और गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती।
— Prashant Kanojia (@PJkanojia) May 28, 2020
पात्रा समाचार चैनलों पर सबसे अधिक दिखाई देने वाले भाजपा चेहरों में से एक है।
संबित पात्रा सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय हैं और गुरुवार को भी उन्होंने कई ट्वीट किए हैं।
आपकी सेहत के लिए दुआएँ @sambitswaraj जी। अपना ख़्याल रखिएगा
— Rubika Liyaquat (@RubikaLiyaquat) May 28, 2020
(SOURCE- PTI)