डिबेट ने ले ली कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की जान? संबित पात्रा ने कहा था जयचंद और टीका लगाने वाला फर्जी हिन्दू

 BY- FIRE TIMES TEAM

कांग्रेस के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय प्रवक्त राजीव त्यागी की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उनको बचाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। अचानक इस दुनिया को अलविदा कह जाने से उनके चाहने वालों में शोक की लहर पहुंच गई।

डॉक्टरों ने उनकी मौत से पहले की टीवी चैनल की डिबेट का भी जिक्र किया। दरअसल आजतक न्यूज़ चैनल पर पत्रकार रोहित सरदाना एक शो लेकर आते हैं जिसका नाम है दंगल। इसी शो में कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी भी हिस्सा ले रहे थे जिसमें संबित पात्रा भी थे।

शो में डिबेट के दौरान संबित पात्रा ने कई बार राजीव त्यागी को जयचंद और टीका लगाने वाला फर्जी हिन्दू कहा, उनके धर्म पर ही सवाल उठा दिया। इस बात को लेकर राजीव जी काफी आहत हुए। शो के दौरान रोहित सरदाना ने भी संबित पात्रा को इस बात के लिए कुछ नहीं कहा। वह सिर्फ गोदी मीडिया का बेहतरीन रूप दिखाते रहे।

इस डिबेट के बाद ही राजीव को हार्ट अटैक आया और वह इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ के चले गए। डॉक्टरों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि डिबेट के दौरान राजीव त्यागी को हार्ट अटैक आया है।

अब सवाल यह है कि क्या राजीव त्यागी की मौत के लिए आजतक, रोहित सरदाना और भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा जिम्मेदार हैं। क्या अब इन लोगों पर हत्या का मुकदमा नहीं होना चाहिए? अपने टीवी चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए इस प्रकार की जहरीली डिबेट कराने पर रोक नहीं लगनी चाहिए।

राजीव त्यागी की मौत के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। ररजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रखेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।

प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर गहरा दुःख प्रकट किया।

सोशल मीडिया पर लोग राजीव त्यागी की मौत को लेकर आजतक, रोहित सरदाना और संबित पात्रा पर जमकर बरसे।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *