BY- FIRE TIMES TEAM
भारतीय सीमा में चीन की घुसपैठ लगातार जारी है। एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा के पास चीनी सेना की गतिविधि देखी गई है।
चीनी सेना की इस गतिविधि का एक वीडियो भी सामने आया है। जो इस बात की पुष्टी करता है कि चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश में सीमा के पास निर्माण कार्य कर रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इलाके में निर्माण कार्य में काम आने वाली भारी मशीनों लगी हुई हैं। निर्माण कार्य का ये वीडियो अंजॉ जिले के लोगों ने बनाया है।
इन लोगों के मुताबिक, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिक भारतीय सीमा के नज़दीक स्थित चागलगाम के हाडीगारा-डेल्टा 6 इलाके में निर्माण कार्य कर रहे हैं। ये निर्माण कार्य बड़ी-बड़ी मशीनें के ज़रिये किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एलएसी के पास चीन की बढ़ती कंस्ट्रक्शन गतिविधियां चिंता का विषय है। भारत-चीन सीमा के निकट स्थित शी योमी जिले के एक स्थानीय निवासी ने कहा कि भारतीय सेना अब किसी को इंटरनेशनल सीमा के पास नहीं जाने देती।
भारतीय सीमा में चीनी छुसपैठ पर प्रोफेसर अशोक स्वैन ने भी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर ज़ोरदार तंज़ कसा।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जहां मोदी का गुट भारतीय मुसलमानों के घरों पर बुलडोज़र चलाने में लगा है, वहीं चीन भारतीय सीमा में बुलडोज़र चलाकर अपनी सेना के लिये रास्ता बना रहा है।”
While Modi regime is bulldozing Indian Muslim Houses, China is bulldozing inside Indian territory in Arunachal Pradesh to build road for its army! pic.twitter.com/9xP6GuUMpj
— Ashok Swain (@ashoswai) August 27, 2022
बता दें कि इससे पहले भी खबरें आई थीं कि चीन अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा के पास निर्माण कार्य कर रहा है। इसी साल मई में भारतीय सेना के इस्टर्न कमांड के ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कालिता ने जानकारी देते हुए कहा था कि चीनी सेना ने LAC के पास गांव बसाए हैं। इनका दोहरा उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी वाली याचिका का खारिज होना न्याय के सिद्धांत के खिलाफ