BY – FIRE TIMES TEAM
शनिवार को दुबई में शुरू हुए आईपीएल के 13वें सीजन में पहली भिड़ंत महेन्द्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से हुई। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का मौका दिया। जिसमें मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 162 रन बनाए।
जबकि चेन्नई की खराब शुरूआत के साथ दोनों ओपनर 13 बॉल में ही पवेलियन लौट गये। लेकिन अंबाती रायडू और फॉफ डुप्लेसिस की 115 रन की साझेदारी ने कमाल कर दिया। जहां रायडू ने 71 शानदार रन बनाकर राहुल चहर के हाथों कैच के शिकार हो गये। जबकि डुप्लेसिस ने नाबाद 58 रन बनाये।
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत का लक्ष्य 163 रन 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
'An amazing job by each an every individual who is a part of the IPL,' MS Dhoni on #Dream11IPL #MIvCSK pic.twitter.com/xcvyZzLs6I
— IndianPremierLeague (@IPL) September 19, 2020
5 कारण जिससे चेन्नई जीती:
- अच्छी शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस के विकेटों का जल्दी गिरना जिससे स्कोर कम बन सका।
- अंबाती रायुडू की जबरदस्त बल्लेबाजी।
- फाफ डुप्लेसिस की बेहतरीन साझेदारी।

4. दो लेफ्ट हैंडर कर्रान और जडेजा के साथ चेन्नई का खेलना।
5.माही की कप्तानी। जिस तरह से उन्होंने अपने गेंदबाजों को घुमाया। हिटमैन रोहित शर्मा को अपने जाल में फंसा कर आउट किया।