कंगना का ऐलान – 9 सितम्बर को आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोक ले, संजय राउत पर लगाया धमकी का आरोप

BY – FIRE TIMES TEAM

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड पर तीखे हमले उन्होंने शुरू कर दिये थे।

इस बार कंगना रनोट ने शिवसेना नेता संजय राउत से उन्होंने पंगा ले लिया है। कई बॉलीवुड स्टार्स को निशाने पर लेने के बाद अब कंगना ने संजय राउत पर कथित तौर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कंगना को मुंबई वापस न आने की धमकी दी है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले कंगना ने ड्रग्स को लेकर बड़े दावे किये थे। कंगना ने ट्वीट किया था कि वह नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की मदद कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें सुरक्षा दी जाए। साथ ही कंगना ने कहा कि मुंबई में मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है और मुंबई की तुलना पीओके से की थी।

जिसके बाद से उनका सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा। कंगना के बयान के बाद राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अभिनेत्री को मुंबई वापस न आने की सलाह दी थी। संजय ने कहा यह भी कहा था कि कंगना रहती तो मुंबई सिटी में हैं लेकिन एक्शन गृह मंत्रालय से लेने को कह रही हैं।

कंगना ने एक ट्वीट के माध्यम लिखा है, “शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुले तौर पर धमकी दी है कि मैं अब मुंबई वापस न आऊं। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगाये गये और अब खुली धमकी दी जा रही है। मुंबई से पीओके जैसी फीलिंग क्यों आ रही है ? अब मैनें यह फैसला किया है कि 9 सितम्बर को मुंबई वापस जाउंगी। और मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने का समय भी शेयर करूंगी, अगर किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।”

संजय राउत ने इस मामले पर बात करते हुए एक टीवी चैनल से कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल उन्होंने किया है, हम नहीं कर सकते। हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस का अपमान किया है।

राउत ने कहा, “आप जिस शहर में रहते हैं, वहां की पुलिस ही आपकी सुरक्षा करती है। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। यह वही मुंबई पुलिस है जिसने 26/11 में शहादत दी थी। और अब कोरोना से लड़ते हुए जान गवां रहे हैं। एक शिक्षित महिला को ऐसी बातें करना बिल्कुल शोभा नहीं देता। यह एक मेंटल केस है। आप जिस थाली में खाते हो उसी में थूकते हो।”

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *