हिन्दू-मुस्लिम की भावनाएँ भड़का कर BJP सत्ता हथियाए रखना चाहती है: अलका लांबा

 BY- FIRE TIMES TEAM

भारत में जाति, क्षेत्र और धर्म के नाम पर खूब राजनीति होती है। 2014 के बाद ऐसी राजनीति और ज्यादा बढ़ती जा रही है। हर राज्य के चुनाव के पहले साम्प्रदायिक मुद्दे बना दिए जाते हैं।

साम्प्रदायिक राजनीति को लेकर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर साम्प्रदायिक राजनीति पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मोदी सरकार के आने के बाद से देश में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण बढ़ा है। हिन्दू-मुस्लिम की भावनाएँ भड़का कर BJP सत्ता हथियाए रखना चाहती है। सरकारी संरक्षण में नफरत फैलाने की एजेंसियां न्यूज़ चैनल बने हुए हैं।

हम लोगों को जागना होगा, आजादी की लड़ाई का इतिहास पढ़ना होगा और देश बचाना होगा। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता काँग्रेस के शासन में ही सुरक्षित रह सकती है।

आत्ममंथन करिये, चिंतन करिये और देश के बारे में सोचिए, #RSS के मंसूबों को समझिए वरना आने वाली पीढियां हमें और आपको माफ नहीं करेंगी. आजादी को बचाए रखने के लिए कांग्रेस को मजबूत करिए. 
#JaiHind जय हिंद’

उन्होंने साम्प्रदायिक राजनीति पर एक ट्वीट भी किया।

आपको बता दें अलका लांबा दिल्ली की चांदनी चौक से कांग्रेस के टिकट पर 2020 का विधानसभा का चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2015 वह आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीतीं थीं।

फिलहाल वह कांग्रेस पार्टी में हैं और दिल्ली में रहकर जनता के मुद्दे उठाती रहती हैं। सामाजिक न्याय के लिए वह जनता के बीच रहकर काम करती हैं।

यह पहली बार नहीं है जब अलका लांबा ने बीजेपी पर हमला बोला है। इससे पहले भी वह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से सत्ता में बैठे लोगों से सवाल पूछती रहती हैं। वह दिल्ली सरकार से भी लगातर सवाल करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगा: नौ रिटायर्ड IPS ने दिल्ली पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *