BY- FIRE TIMES TEAM
सुल्तानपुर जिले के लिए गौरव की बात है कि उनके बीच की प्रतिभा वर्मा देश की सर्वोच्च सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश मे तीसरी व महिलाओं में पहले स्थान पर आई है।
प्रतुभा सुल्तानपुर शहर के बघराजपुर मूहल्ले की रहने वाली है। उनकी माता उषा वर्मा बभंगवां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है और पिता सुवंश वर्मा विकवाजीतपुर माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल है।
प्रतिभा ने पहली ही बार में सिविल की परीक्षा पास कर 489 वीं रैंक हासिल की है जहां से वह इनकम टैक्स कमिश्नर बनी है। प्रतिभा ने हाईस्कूल तक कि पढ़ाई शहर के रामराजी इंटर कॉलेज से की है।
इसके बाद केएनाईसी से इंटर के बाद वह आईआईटी दिल्ली से स्नातक की पढाई पूरी कर सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करने के लिए जुट गई थी।

वर्तमान में प्रतिभा दिल्ली में तैनात थी, जहां से वे अवकाश लेकर सिविल सर्विस (आईएएस) की तैयारी कर रही थीं।
प्रतिभा का चयन वर्ष 2019 फारेस्ट सर्विस में हुआ था, जहां 13वीं रैंक थी।
अपने नाम के अनुरूप अद्भुत प्रतिभा के दम पर उन्होंने भारतीय सिविल सेवा में पहली बार ही महिला टॉपर के रूप में चयनित होकर उसने जिले का मान बढ़ाया है।
लोक सेवा आयोग की 2019 की मुख्य परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें- UPSC 2019 का परिणाम घोषित, जानिए किसने किया टॉप?