संबित पात्रा ही मेरे पति का हत्यारा है: राजीव त्यागी की पत्नी

 BY- FIRE TIMES TEAM

कांग्रेस के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनको हार्ट अटैक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान आया। लोग अब गोदी मीडिया की जहरीली बहस पर सवाल कर रहे हैं।

इस बीच राजीव त्यागी की पत्नी ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राजीव त्यागी के आखिरी शब्द थे ‘इन लोगों ने मुझे मार डाला।’

संबित पात्रा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संबित ने बार-बार जयचंद बोला जो उन्हें बुरा लगा। संबित पात्रा ही राजीव का हत्यारा है, वो कैसे इतनी बुरी भाषा में बात कर सकता है।

जहरीली टीवी डिबेट को पति की मौत का जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पति बहुत मजबूत इंसान थे। इन लोगों ने उन्हें मार डाला।

आपको बता दें कि आजतक न्यूज़ चैनल पर शाम पांच बजे दंगल प्रोग्राम रोहित सरदाना लेकर आते हैं। बुधवार को इस प्रोग्राम में कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के साथ भाजपा के संबित पात्रा और अन्य लोग हिस्सा ले रहे थे।

डिबेट के दौरान अचानक राजीव त्यागी की तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उनको हार्ट अटैक आ गया और अचानक उनकी मौत हो गई। इसी प्रोग्राम में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राजीव त्यागी को जयचंद कहा था। साथ ही टीका लगाने वाला नकली हिन्दू भी बोला था।

अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि संबित पात्रा की जहरीली जुबान ने ही राजीव त्यागी की जान ले ली है। सोशल मीडिया पर लोगों ने ‘संबित पात्रा को अरेस्ट करो’ टट्रेंड करा दिया।

लोग बीजेपी से यह भी सवाल कर रहे हैं कि सुशांत मामले में दिलचस्पी लेनी वाली भाजपा अब क्या संबित पात्रा को गिरफ्तार करेगी।

न्यूज़ चैनल पर चलने वाली इस प्रकार की जहरीली डिबेट को बंद करने की भी बात हो रही है। पत्रकार इन डिबेट में बस चिल्लाते रहते हैं। न तो दर्शक कुछ समझ पाते हैं और न ही इससे कोई नतीजा निकलता है।

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *