जानिए देश के लिए कांग्रेस ने क्या किया, नेहरू ने क्या किया..?

BY- PRIYANSHU

दिसंबर 1929…लाहौर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ, पंडित नेहरू की अध्यक्षता में भारत के लिए डोमिनियन स्टेट की मांग की गई, प्रस्ताव में कहा गया कि अंग्रेजी हुकूमत 26 जनवरी 1930 तक भारत को संप्रभु देश नहीं बनाती तो भारत खुद को स्वतंत्र घोषित कर लेगा। एक महीने का अल्टिमेटम दिया गया, लेकिन ब्रिटिश सरकार तैयार नहीं हुई।

26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा कर दी, भारत की पूर्ण आजादी का नारा दिया गया, शपथें ली गई, आजादी के सक्रिय आंदोलन की शुरुआत की गई। नेहरू ने पहली बार तिरंगा फहराया, भारत ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया। अगले 18 वर्षों तक 26 जनवरी के दिन ही देश ने आज़ादी का उत्सव मनाया।

देश आजाद हुआ तो 15 अगस्त 1947 को अधिकारिक रूप से स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया, लेकिन 26 जनवरी का दिन प्रसांगिक था, उसे जिंदा रखना था। 20 साल बाद जब 1950 में संविधान बनकर तैयार हुआ तो इसे लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन चुना गया, नेहरू ने इस तारीख को गणतंत्र दिवस घोषित किया, देश को पहला राष्ट्रपति मिला, बाबा साहब द्वारा लिखा हुआ संविधान मिला, भारत गणतंत्र देश बना।

देश के लिए कांग्रेस ने क्या किया, नेहरू ने क्या किया..? रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करते हुए ये सवाल आए तो इतिहास उठाकर देख लीजिएगा, फिर दिल पर हांथ रख के शुक्रिया अदा कीजिएगा, इससे आपकी प्रगतिशीलता आहत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- दिलचस्प कहानी: जब कमज़ोर कट्टे के कारण देश के प्रधानमंत्री की जान बच पाई

यह भी पढ़ें- लालू-ललुआ हो जाते है, किसी ने राजनाथ सिंह को राजनाथवा, जगदानंद सिंह को जगदवा क्यों नहीं कहा?

Follow Us On Facebook Click Here

Visit Our Youtube Channel Click Here

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *